Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : पटाखों के भंडारण पर प्रशासन की नजर, जिला प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर की जाएगी प्रभावशील कार्रवाई

2 min read
Administration's eye on storage of firecrackers
Text Size:

Narmadapuram News : दीपावली के त्यौहार के मद्देनजऱ जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से फटाखो के भंडारण पर प्रभावशील निगरानी रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी कड़ी में सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ शहर का भ्रमण कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कहीं भी फटाखो का अवैध भंडारण चाहे वो घर पर हो या दुकान पर ना किया जाए। रावत ने कहा कि जिला मुख्यालय नर्मदा पुरम में विभिन्न फटाका दुकानों का निरीक्षण सतत रूप से किया जाएगा। बताया गया कि दीपावली की सभी दुकाने एस एनजी ग्राउंड पर लगेगी। रावत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने घरों और दुकानों में पटाखों का भंडारण ना करें। भ्रमण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत ने फटाका व्यापारियों को समझाइए दी है कि वह नगर में निर्धारित स्थान पर ही अपनी फटाका दुकानों का संचालन करें। साथ ही निर्धारित मात्रा में ही पटाखों का विक्रय करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन करने पर फटाखा विक्रेताओं पर प्रभावशील कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञप्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिए फटाका विक्रेताओं आवेदन करताओ से ई सर्विस पोर्टल के माध्यम से पूर्णता ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। दीपावली त्यौहार के अवसर पर व्यवसाय को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विस्फोटक नियम 2018 तथा विस्फोटक संशोधित नियम 2019 में उपबंधित नियमों एवं शर्तों के अंतर्गत उक्त नियम के प्रारूप एल ई 5 में अस्थाई आतिशबाजी एवं फटाखो की अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन कर्ताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित भी किए गए थे।

What do you think?