Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम में सीएलसी के माध्यम से प्रवेश हेतु अंतिम अवसर

2 min read
Government Polytechnic College
Text Size:

Narmadapuram News : शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम में संचालित 5 पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु संस्था स्तर काउंसलिंग प्रक्रिया का अंतिम चरण है। इस संस्था में संचालित 3 वर्षीय तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग जिसमें प्रवेश योग्यता कक्षा -10वी होना अनिवार्य है, इसी प्रकार 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में प्रवेश योग्‍यता कक्षा -12वी (किसी भी विषय में) होना अनिवार्य है।

      संस्था प्राचार्य डॉ. पी.सी. नरवरे ने बताया है कि विद्यार्थी शेष रिक्त निम्न सीटों पर संस्था स्तर काउंसलिंग के माध्यम से 23 अक्‍टूबर रात्रि 11:30 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर, 22 अक्‍टूबर को सुबह 10:30 बजे विद्यार्थी स्वयं संस्था परिसर में उपस्थित होकर निम्न रिक्त सीटों में रजिस्ट्रेशन उपरांत प्रवेश ले सकते है।

      बताया गया कि CLC  Round  हेतु कुल 117 रिक्‍त सीटें रह गई है। जिसमें डिप्लोमा पाठ्यक्रम Civil engineering में प्रवेश हेतु  28 रिक्त सीटे,  Mechanical Engineering  प्रवेश हेतु 31 रिक्त सीटे, Electrical Engineering  प्रवेश हेतु 16 रिक्त सीटे,  Computer science & Engineering  प्रवेश हेतु 03 रिक्त सीटे एवं Modern Office Management  प्रवेश हेतु 39 रिक्त सीटे है।

      उपरोक्त प्रवेश हेतु संस्था स्तर काउंसलिंग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर विद्यार्थी स्वयं अपने दस्तावेजों की मूल प्रति सहित 22 अक्‍टूबर एवं इसके पश्चात सीट रिक्त रहने पर दिनांक 23 अक्‍टूबर को भी संस्था में सुबह 10:30 बजे उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

      प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु अधिकारी श्री आर आर चंद्राकर व विभागाध्यक्ष -7999982337, श्री देवेश तिवारी विभागाध्यक्ष-7999832684, एवं श्री अजय चंडाले व्याख्याता 8871138780 से संपर्क कर सकते हैं ।

What do you think?