Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा जिले को कुल 23304.6 मेट्रिक टन यूरिया उर्वरक प्राप्त किसानों को 17764.15 मेट्रिक टन का हुआ वितरण

2 min read
Harda district received a total of 23304.6 metric tons of urea fertilizer
Text Size:

Harda News : रबी फसल वर्ष 2024-25 के लिये हरदा जिले को अब तक कुल 23304.6 मेट्रिक टन यूरिया उर्वरक प्राप्त हुआ है, जिसमें से किसानों को 17764.15 मेट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है तथा अभी 5537.45 मेट्रिक टन शेष यूरिया उर्वरक उपलब्ध है। उप संचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि जिले को अब तक डी.ए.पी. उर्वरक का 9842.3 मे.टन आवंटन मिल चुका है, जिसमें से 9160.15 मे.टन कृषको को वितरण किया जा चुका है तथा 682.15 मे.टन अभी शेष है। उन्होने बताया कि एन.पी.के. कॉम्पलेक्स 6952.1 मे.टन आवंटन मिल चुका है, जिसमें से 5462.1 मे.टन कृषको को वितरण किया जा चुका है तथा शेष 1490 मे.टन उपलब्ध है। यादव ने बताया कि जिले में उर्वरको का वितरण कृषि व राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की निगरानी में कृषको को कराया जा रहा है। उप संचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि जिले में पारादीप फॉस्फेट कंपनी की डी.ए.पी. उर्वरक की 1 रैक 2-3 दिन में तथा पारादीप फॉस्फेट कंपनी की डी.ए.पी. उर्वरक की एक अन्य रैक भी इसी सप्ताह में हरदा पहुँचेगी। इसके अलावा एन.एफ.एल. कंपनी की डी.ए.पी. रैक भी आगामी सप्ताह में हरदा रैंक पाईंट पर आयेगी। उन्होने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि, डी.ए.पी. उर्वरक के विकल्प के रूप में कॉम्पलेक्स 20:20:0:13 उर्वरक का उपयोग करें।

What do you think?