Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : कम मिठाई तौलने पर राजस्थान मिष्ठान पर की कार्यवाही

1 min read
Rajasthan sweets for weighing less sweets
Text Size:

Narmadapuram News : प्रभारी सहायक नियंत्रक नापतौल, (विधिक माप विज्ञान) नर्मदापुरम सलिल ल्यूक ने बताया कि नर्मदापुरम जिले मे नाप तौल विभाग (विधिक माप विज्ञान) के अधिकारी सलिल ल्यूक व रीना शर्मा द्वारा त्यौहार मे विशेष जॉच अभियान के दौरान जिले की मिठाई/बेकरी, हाडवेयर बर्तन दुकान, पेन्ट दुकानो व किराना दुकानो आदि की जॉच की गई। जिसमे नर्मदापुरम मे इन्द्रा चौक में स्थित राजस्थान मिष्ठान पर कम मिठाई तौलने पर विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 के अंर्तगत कार्यवाही की गई। इसके साथ पिपरिया, सिवनी मालवा व इटारसी मे मिठाई, किराना हाडवेयर व अन्य संस्थानो के विरूद्ध विधिक मापविज्ञान (पैकेज वस्तु नियम) 2011 का उल्लंघन करने पर कार्यवाही कर 12 प्रकरण बनाये गये। नाप तौल अधिकारी सलिल ल्यूक द्वारा जानकारी दी गई कि शोभापुर मे 04 नवम्बर से 07 नवम्बर तक व्यापारिक संस्थाओ के नापतौल उपकरणो के सत्यापन / मुद्रांकन हेतु शिविर का आयोजन किया किया जा रहा हैं। व्यापारिक संस्थाओं जो नाप तौल उपकरणो का उपयोग करते है वह उपकरणो का सत्यापन कार्य शिविर में उपस्थित होकर करा लें।

What do you think?