Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : संभागायुक्त ने गूगल मीट में दिए कलेक्टर्स को निर्देश

4 min read
Divisional Commissioner in Google Meet
Text Size:

Narmadapuram News : सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निराकरण सभी कलेक्टर्स तत्परता से करें, इसके साथ ही जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी तेज गति से किया जाए। जनसुनवाई मैं प्राप्त प्रकरण उसी दिन पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। उक्त निर्देश नर्मदापुरम संभागायुक्त के जी तिवारी ने गूगल मीट में नर्मदापुरम, बैतूल एवं हरदा कलेक्टर को दिए। संभागायुक्त ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के साथ ही सीपीग्राम पोर्टल की शिकायतें भी महत्वपूर्ण है। 50 दिन से अधिक एवं पुरानी से पुरानी शिकायतों का निराकरण शीघ्र ही करके शिकायत का डिस्पोजल किया जाए। संभागायुक्त ने कहा कि प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई यथा संभव कलेक्टर स्वयं करें। बताया गया कि सीपीग्राम पोर्टल में नर्मदापुरम के 94 शिकायतें लंबित है। सबसे पुरानी शिकायत 2022 की है। बैतूल में 43 शिकायत लंबित है। सबसे पुरानी 2022 की है।  हरदा में भी 72 शिकायत लंबित है। सबसे पुरानी 2022 की है। संभागायुक्त ने कहा कि इतने दिनों तक कोई भी शिकायत लंबित रखना ठीक नहीं है। सभी शिकायतें जल्द से जल्द निराकृत की जाए। संभागायुक्त ने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का भी तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण टेकर एप की भी समीक्षा की, साथ ही निर्देश दिए की सभी आंगनबाड़िया यथा संभव समय पर खुलें। बताया गया कि आंगनबाड़ी समय पर खुलने में संभाग की रेटिंग संतोषजनक नहीं है। इस पर संभागायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए सभी आंगनबाड़ियों को निर्धारित समय पर खोलने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए की आधिकारी गण आंगनबाड़ी का भ्रमण कर अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ियों में व्याप्त समस्याओं का निराकरण करें।

       संभागायुक्त ने  कहां की संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में निर्धारित हुए समय पर जल  संसाधन विभाग ने नहरो से पानी छोड़ा है अब आवश्यकता है कि नहरो से छोड़ा गया पानी टेल एरिया तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग एवं एमपीबी पंप के लिए किसानों को अस्थाई कनेक्शन देंगे। संभागायुक्त ने कहा कि अस्थाई कनेक्शन देने में किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए। उन्होंने संयुक्त रूप से नहरो की पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए और कहां की इस कार्य में कोटवारों को भी शामिल किया जाए। संभागायुक्त ने कहा कि बिजली का कनेक्शन स्थाई हो इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। संभागायुक्त ने सभी कलेक्टर्स का निर्देश दिए कि वह वन ग्राम एवं विस्थापित ग्राम में चौपाल लगाए और चौपाल लगाने से पूर्व इसकी सूचना किसी को भी ना दें। आकस्मिक रूप से चौपाल लगाने से कई समस्याएं तत्काल सामने आती हैं।

      संभागायुक्त ने 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीके लगाने के निर्देश दिए और कहां की सभी कलेक्टर्स अपने अपने जिले में शिविर लगाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को टीके लगाना सुनिश्चित करें। बताया गया कि अब तक नर्मदा पुर में 238, हरदा में 334, टीके बालिकाओं को लगाए गए हैं। संभागायुक्त ने कहा कि आने वाले समय में यह टीके आने  वाली पीढ़ी के लिए एक रक्षा कवच का कार्य करेंगे।

      संभागायुक्त ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए और कहां की हितग्राहियों को अधिक से अधिक इन दोनों बीमा योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

      संभागायुक्त ने सोयाबीन उपार्जन आगामी रबी फसलों हेतु सिंचाई एवं खाद की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली। संभागायुक्त ने आरसीएमएस पोर्टल पर राजस्व प्रकरण के निराकरण एवं लक्ष्य के विरुध राजस्व वसूली की प्रगति की अदयतन स्थिति की समीक्षा की एवं सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वह अपने राजस्व अमले को पुनः एक्शन मोड पर लाए और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर्स एक ऐसा सिस्टम डेवलप करें कि राजस्व प्रकरणों की निराकरण की स्थिति पूर्व की तरह तेज गति से होती रहे।

      गूगल मीट में नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ऑनलाइन एवं संयुक्त आयुक्त विकास श्री जी सी दोहर, संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग श्री बी एल बिलैया ऑफलाइन उपस्थित थे।

What do you think?