Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : न्यायोत्सव विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह के तहत वाहन रैली सम्पन्न

2 min read
Nyayotsav Legal Services Awareness
Text Size:

Harda News : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा न्यायोत्सव विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह का आयोजन 9 नवम्बर तक किया जा रहा है। सप्ताह के तहत विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में विहित प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही नागरिकों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक जागरूकता व साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। न्यायोत्सव विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर सोमवार को जिला न्यायालय परिसर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।

यह वाहन रैली न्यायालय परिसर हरदा से प्रारंभ होकर, नारायण टॉकीज चौराहा, पुरोहित मिष्ठान भंडार से गणेश चौक, परशुराम चौक से पावनी डेयरी , अंबेडकर चौक से जिला न्यायालय में आकर सम्पन्न हुई। इस रैली में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोपेश गर्ग, रोहित सिंह तृतीय जिला न्यायाधीश, के.के. वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्टेऊट, न्यायिक मजिस्टेऊट मोहित श्रीवास्तव, प्रेमदीप शाह, संजीव राहंगडाले, श्रीमती चेतना रूसिया, सुश्री सृष्टि पटेल, सुश्री काजल सिंह पटेल, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव सुदीप मिश्रा, अधिवक्ता रजत शर्मा, क्रांति कुमार जैसानी, नमन शर्मा अन्य अधिवक्तागण, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी, यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश, पुलिसकर्मी, न्यायिक कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स का उपस्थित रहे।

What do you think?