Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

सांसद  पाटिल ने बच्चो को कृमिनाशक गोली खिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

2 min read
Text Size:

खंडवा  जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को “एल्बेण्डाजॉल” की गोली खिलायी गया। सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल व पंधाना विधायक श्रीमति छाया मोरे ने एंजेल्स प्लेनेट स्कूल पंधाना व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में बच्चों को एल्बेण्डाजोल की गोली खिलाकर कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया।
इसके अलावा छैगांवमाखन के सी.एम.राइज स्कूल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बच्चों को एल्बेण्डाजॉल गोली का सेवन कराया गया। इस दौरान मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी पंधाना डॉ. अनिल तंतवार, डॉ.योगेश सोनी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तंतवार ने बताया कि जिले भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी शासकीय और निजी स्कूलों तथा आदिवासी आश्रम शालाओं, छात्रावास एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों का कृमि नाषक एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया गया। उन्होंने बताया कि जो बच्चे आज गोली खाने से छूट जाएंगे उनके लिए 26 सिंतबर को मॉपअप राउंड आयोजित कर यह गोली खिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली और 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली पानी के साथ खिलाई गयी। साथ ही 20 से 49 वर्ष की ऐसी महिला जो कि गभर्वती एवं धात्री नही है, उन्हें भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर गोली खिलाई जा रही है।

What do you think?