Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

हनुमंतिया के लिए मिलेगी हैलीकॉप्टर की सुविधा

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

संपादक अशफाक अली

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले  के तहसील पुनासा में हनुवंतिया पर्यटन का जल पर्यटन इंदिरा सागर बांध पर बनाया गया है। इस टापू को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा विकसित किया गया है । इस टापू को इसका नाम एक स्थानीय गाँव हनुवंतिया के नाम से जाना जाता है   जो कि मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के  पुनासा तहसील में स्थित है। इस टापू पर पर्यटकों के जाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है जैसे आवास, उत्तम सडक मार्ग, आदि।

ओंकारेश्वर, खण्डवा व हनुमंतिया के लिए मिलेगी हैलीकॉप्टर की सुविधा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को भोपाल स्थित मंत्रालय भवन में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत निजी ऑपरेटर के सहयोग से राज्य के भीतर हैलीकॉप्टर सेवा संचालन की स्वीकृति प्रदान गई है। प्रदेश के जिन शहरों को हैलीकॉप्टर की सुविधा से जोड़ा गया है, उनमें खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर, हनुवंतिया व खण्डवा नगर को भी शामिल किया गया है। हैलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से प्रदेश के प्रमुख शहरों, धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों और पर्यटक स्थलों के बीच निजी ऑपरेटर के सहयोग से किफायती एवं स्थायी हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध होगी। इससे प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक शहरों एवं पर्यटक स्थलों के बीच व्यवसाय एवं पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी और रोजगार के नये अवसर उत्पन्न होंगे।
कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि हैलीकॉप्टर का संचालन 3 सेक्टर्स में किया जाएगा। इनमें सेक्टर-1 में इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर, गांधीसागर, मंदसौर, नीमच, हनुवंतिया, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, नलखेड़ा, भोपाल और जबलपुर शामिल होंगे। सेक्टर-2 में भोपाल, मढ़ई, पचमढ़ी, तामिया, छिंदवाड़ा, सांची, इंदौर, दतिया, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, कूनो (श्योपुर), ओरछा, गुना, राजगढ़, सागर, होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़ और जबलपुर शामिल होंगे। सेक्टर-3 में जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा, चित्रकूट, सरसी, परसिली, मैहर, सतना, पन्ना, खजुराहो, कटनी, रीवा, सिंगरौली, अमरकंटक, सिवनी, सीधी, मंडला, पेंच, डिंडौरी, भोपाल और इंदौर के बीच हेलीकाप्टर सेवा का संचालन किया जायेगा।

 

What do you think?