Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र एवं गुजरात में मूसलाधार बरसात के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया

5 min read
Text Size:
PAWANCITY NEWS 

भारत के मानसून के कारण रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी और परेशान करने वाली खबर आ रही है। जुलाई महीने मानसून की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। खासतौर महाराष्ट्र  की  मायानगरी मुंबई में हुई मूसलाधार बरसात ने न केवल आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया है, महाराष्ट्र से चलने वाली  रेल सेवाओं को भी पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। जिन लोगों का जुलाई में रेलवे से यात्रा करने का सोच रहे हैं तो आपको इस यात्रा में और सुविधा की हल मानसून ने कर दी है अगर आप भी इस समय मुंबई से राजस्थान या गुजरात की तरफ यात्रा करने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में जलभराव के कारण ट्रेनें रीशेड्यूल  निरस्त रेलवे द्वारा किया गया है

भारत की लाइफ लाइन कहलन वाला रेलवे को मानसून ने पूरी तरह वादा डाल दिए  है राजस्थान और मुंबई के बीच चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ गाड़ियों के समय में बदलाव यानी रीशेड्यूल किया गया है। रेलवे अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में पटरियों पर भारी जलभराव हो जाने की वजह से राजस्थान आने-जाने वाली रेल सेवाओं को रीशेड्यूल करने का कड़ा फैसला लेना पड़ा है।भारतीय रेलवे द्वारा 7 और 8 जुलाई को रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
जुलाई को ट्रेन संख्या 22916 हिसार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है
जुलाई को ट्रेन संख्या 22934 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है
जुलाई को ट्रेन संख्या 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है
इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही शॉर्ट टर्मिनेट यानी समाप्त किया जा रहा है, जिससे अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं:
* ट्रेन संख्या 04725 हिसार-खड़की एक्सप्रेस प्रभावित हुई है।
* ट्रेन संख्या 12990 अजमेर-दादर एक्सप्रेस केवल नवसारी स्टेशन तक ही जाएगी।
* ट्रेन संख्या 09705 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन भी प्रभावित हुई है।इन स्टेशन पर होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा और देरी से बचने के लिए सभी यात्रियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने सफर पर निकलने से पहले ट्रेन का वर्तमान लाइव स्टेटस जरूर जांच लें। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से ट्रेनों के समय और संचालन में अस्थायी बदलाव किए जा सकते हैं, इसलिए यात्रा से पहले पुष्टि करना बेहद जरूरी है।
मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश से ट्रैक डूबे है
मुंबई और उसके नजदीकी इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश अब एक बड़े संकट का रूप लेती जा रही है। भारी बरसात के बाद मुंबई सेंट्रल डिवीजन में रेलवे ट्रैक पूरी तरह पानी में डूब गए हैं, जिसे देखते हुए पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रहा है। एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को कैंसिल और रीशेड्यूल करने के साथ-साथ उनके शुरुआती स्टेशन में भी बदलाव किया गया है। पश्चिम रेलवे द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, चर्चगेट से दहानू रोड के बीच चलने वाली सभी सबअर्बन लोकल ट्रेन सेवाएं अपने तय समय से 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। ऐसे में आपको अपने सफर के प्लान में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है।
मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस और कई मेमू ट्रेनें भी र बंद रहेंगी
भारतीय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने साफ किया है कि कई महत्वपूर्ण गाड़ियां आज पटरी पर नहीं दौड़ेंगी। पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने की घोषणा की है, जिसमें देश की प्रीमियम ट्रेन संख्या 12009 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है, जो आज नहीं चलेगी। इसके अलावा, राज्य के भीतर चलने वाली कई मेमू (MEMU) ट्रेनों को भी भारी बारिश और पटरियों पर पानी जमा होने के कारण आज के लिए निरस्त कर दिया गया है।

यह पूरी तरह रद्द रहने वाली मेमू ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
* ट्रेन संख्या 69164 दहानू रोड-पनवेल मेमू
* ट्रेन संख्या 69165 पनवेल-वसई रोड मेमू
* ट्रेन संख्या 69168 वसई रोड-पनवेल मेमू
* ट्रेन संख्या 69167 पनवेल-वसई रोड मेमू
* ट्रेन संख्या 69166 वसई रोड-पनवेल मेमू
* ट्रेन संख्या 69161 पनवेल-दहानू रोड मेमू
* ट्रेन संख्या 69174 dahanu रोड-बोरीवली मेमू
* ट्रेन संख्या 69139 बोरीवली-वलसाड मेमू
* ट्रेन संख्या 69141 विरार-सूरत मेमू

* ट्रेन संख्या 61002 दहानू रोड-बोरीवली मेमू

भारत मौसम विभाग के इस मिजाज को देखते हुए रेलवे प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ट्रैक से पानी निकालने का काम जारी है, ताकि जल्द से जल्द ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जा सके। रेल यातायात आगमन सुचारू रूप से चालू किया जा सके जिससे आम जनता को यात्रा करने में परेशानियों से निजात मिल सके जिन जगहों पर अत्यधिक बारिश के कारण रेलवे ट्रैक में पानी भर गया है उसको बाहर निकलने का कार्य रेलवे कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है जिससे रेलगाड़ी ट्रेन रेलगाड़ी चलने में कोई तकलीफ ना आए

 

What do you think?