मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में हिरासत में लिया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नाना पटवारी का नाम सामने आया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनका संबंध सिर्फ परिचय तक सीमित था या नेटवर्क से जुड़ी कोई कड़ी है।

सूत्रों के मुताबिक, नाना पटवारी का नाम पहले भी एक ड्रग्स प्रकरण में सामने आ चुका है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Leave a Reply