Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
इंदौर

शासकीय विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर बैठक आयोजित

2 min read
Text Size:

पावनसिटी इंदौर
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार आज कलेक्टर कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती कल्याणी पांडे ने विभिन्न विभागों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि किसी शासकीय सेवक की सेवा काल में मृत्यु होने पर उनके आश्रित एक सदस्य को नियुक्ति दी जाएगी। मृतक शासकीय सेवक के आश्रित पति/पत्नी द्वारा योग्यता न रखने अथवा स्वयं अनुकम्पा नियुक्ति न लेना चाहे तो उसके नामांकित पुत्र या अविवाहित पुत्री को दी जा सकती है। ऐसी विधवा अथवा तलाकशुदा पुत्री, जो दिवंगत शासकीय सेवक की मृत्यु के समय उस पर पूर्णतः आश्रित होकर उसके साथ रह रही हो अथवा उपरोक्त पात्र सदस्य न होने की स्थिति में विधवा पुत्रवधु जो शासकीय सेवक की मृत्यु के समय उस पर पूर्णतः आश्रित होकर उनके साथ रह रही हो।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती कल्याणी पांडे ने सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध करायें, ताकि पात्र व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकें। अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ न्यायपूर्ण तरीके से करें। श्रीमती पांडे ने कहा कि जो विभाग अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतेगा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, आबकारी विभाग, वाणिज्य कर विभाग, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

What do you think?