Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
प्रदेश

सांसद खेल प्रतियोगिता में युवाओं को अपनी- अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नरसिंहपुर
सांसद ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 की खेल स्पर्धा में युवाओं को अपनी- अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसम्बर तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर से शुरू होकर ब्लॉक, विधानसभा और जिले में लोकसभा स्तर पर आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, खो- खो, रस्साकसी इत्यादि जैसे खेलों को शामिल किया गया है। इस खेल प्रतियोगिता में नागरिकों के साथ- साथ स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। सांसद सिंह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह,रामसनेही पाठक सहित विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक में सांसद  सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिताओं को बहुत महत्व दिया जा रहा है। भारत देश में वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 के तहत अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि जिले में सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 के तहत ग्रामीण स्तर से खेल प्रतियोगिताओं का प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बच्चे और नागरिक दोनों शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 के लिए पंजीयन प्रारंभ है। जिससे इस खेल प्रतियोगिता में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूलों में भी खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिससे बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया जा सके।

What do you think?