Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

सेवा पखवाड़ा के तहत एस.एन. कॉलेज में रक्तदान शिविर सम्पन्न

1 min read

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खण्डवा  – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरूवार को महाविद्यालयीन यूथ रेड क्रॉस समिति के तत्वाधान में एवं जिला चिकित्सालय के सहयोग से महाविद्यालय में रक्त समूह परीक्षण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि शिविर में महाविद्यालय में अध्यनरत 21 विद्यार्थियों के द्वारा रक्त दान किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में बुधवार को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा महाविद्यालय परिसर में समाजजन, महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थीगण, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के छात्रों ने मानवता का परिचय देते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया था।

What do you think?