Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नीमच

जनसुनवाई में रेडक्रास से एक लाख 10 हजार रूपये की तत्‍कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई

1 min read
Text Size:

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जनसुनवाई में आने वाले जरूरतमंदों को रेडक्रास से एक लाख 10 हजार रूपये की तत्‍कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। एक अगस्‍त 2025 से अब तक पांच जरूरतमंदों को एक लाख 10 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
इनमें अहीर मोहल्‍ला बघाना के  मनीष कुमार को किडनी के उपचार के लिए 5 हजार रूपये, रामपुरा के राकेश बंशीलाल को दुर्घटना में पैर फेक्‍चर के उपचार लिए 10 हजार रूपये, जोडमी रामपुरा की लक्ष्‍मी पति सत्‍तु बंजारा की उपचार के दौरान मृत्‍यु हो जाने पर पीडित परिवार की 50 हजार रूपये, कुचडौद के चंद्रशेखर जैन को दिव्‍यांग पुत्री के विवाह के लिए 15 हजार रूपये एवं सिंगोली के समीर पिता बरकत हुसैन को ह्दय के वाल के उपचार के लिए 30 हजार रूपये की सहायता राशि स्‍वीकृत कर भुगतान की गई है।
जनसुनवाई में  सिंगोली के समीर पिता बरकत हुसैन ने कलेक्‍टर से दवाईयों के लिए मदद का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए, कि वे समीर को आवश्‍यक दवाईयां नि:शुल्‍क उपलब्‍ध करवाए। इस पर सिविल सर्जन नीमच द्वारा मंगलवार को ही समीर को तत्‍काल आवश्‍यक दवाईयां नि:शुल्‍क उपलब्‍ध करवा दी गई है।
Neemuch

What do you think?