Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

कलेक्टर मीना ने अनुकंपा नियुक्ति के तीन लाभार्थियों को नियुक्ति प्रदान किया

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नर्मदापुरम 

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने अनुकंपा नियुक्ति के तीन लाभार्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर कलेक्टर ने तीनों कर्मचारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी और कहा कि सभी मन लगाकर तथा ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जनजाति कार्य विभाग नर्मदापुरम द्वारा श्री अजय तिवारी, पुत्र स्व. राजेश तिवारी को शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखतवा, विकासखंड केसला में भृत्य के पद पर नियुक्त किया गया। इसी प्रकार श्री उपेंद्र अहिरवार, पुत्र स्व. पूरन सिंह को शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय केसला में भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग नर्मदापुरम द्वारा  कृष्ण कुमार घोरमारे पिता स्व.  खेलचंद घोरमारे की अनुकंपा नियुक्ति सहायक ग्रेड-3 सह कम्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना पिपरिया में की गई। जिसका नियुक्ति आदेश कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा प्रदाय किया गया।

कलेक्टर सुश्री मीना ने तीनों लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि मेहनत और लगन के साथ कार्य कर विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरें।

What do you think?