Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

हायर सेकेंडरी का रिजल्ट 88.36 और हाई स्कूल का रिजल्ट 85.02 प्रतिशत रहा

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  खण्डवा
खण्डवा- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बुधवार को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें खण्डवा जिले में हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 88.36 प्रतिशत और हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 85.02 प्रतिशत रहा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी ने बताया कि खण्डवा जिले में हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 88.36 प्रतिशत रहा, जबकि गत वर्ष का रिजल्ट 84 प्रतिशत था। हायर सेकेंडरी रिजल्ट के मामले में खण्डवा जिले का प्रदेश में 9वाँ स्थान रहा।
हाई स्कूल परीक्षाओं में खंडवा जिले का परिणाम 85.02 प्रतिशत रहा, जबकि गत वर्ष का परीक्षा परिणाम 84 प्रतिशत रहा था। मध्य प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा में खण्डवा जिले का 9वाँ स्थान रहा। हायर सेकंडरी परीक्षाओं में प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में वाणिज्य संकाय में खण्डवा जिले के 3 विद्यार्थी तथा जीव विज्ञान संकाय की मेरिट सूची में खण्डवा जिले का 1 विद्यार्थी शामिल है। वाणिज्य संकाय में आनंदी गंगराड़े बेन्स पब्लिक स्कूल ने 6वाँ स्थान, जिया परिहार सेंट स्टीफन कान्वेंट स्कूल छनेरा ने 7वाँ तथा नेहा गोस्वामी सरस्वती शिशु मंदिर खंडवा ने 10वाँ स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान संकाय में कामिनी कुशवाह शिक्षा अकादमी सिलटिया पंधाना ने प्रदेश स्तर पर 10वाँ स्थान प्राप्त किया।

What do you think?