पावनसिटी हरदा
हरदा – टिमरनी विकासखंड के तहसील रहटगांव के वनाँचल के ग्राम बड़झिरी मे शनिवार को अचानक आग लगने से 08 परिवारो के बसें घर जल गए, आगजनी की इस दुखद घटना मे परिवार के पास तन पर पहने कपड़ो के अलावा कुछ नहीं बचा, पूर्ण रूप से घर जलकर नष्ट हो गए तथा खाद्यान्न, कपडे, बर्तन सभी आगजनी मे नष्ट हो गए। इस दुखद घटना से आहत होकर अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी संजीव कुमार नागु ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारो को तात्कालिक सहायता के रूप मे खाद्यान्न, बिस्तर एवं कपड़ो की व्यवस्था कर पीड़ित परिवारो के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त की एवं परिवार के सदस्यों को सहायता के रूप मे महिलाओ को साडी, पेटीकोट, ब्लाउज एवं पुरुषो को धोती, बिछाने की दरियाँ, ओढने के कम्बल व अनाज, आटा, गेहूं, दाल, चावल, तेल, मिर्च व नमक मसालो की खाद्यन किट प्रदान की। इस दौरान शासकीय अनुदान आरबीसी 6(4) के तहत स्वीकृति हेतु आश्वस्त किया गया।

Leave a Reply