Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

हर बार मंगलवार की तरह इस बार भी जनसुनवाई में कलेक्टर ने नागरिकों की समस्या सुनी गई

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा– कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर  के. आर. बड़ोले और  अरविंद चौहान, संयुक्त कलेक्टर  एस आर सोलंकी सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

ग्राम चट्टू-बट्टू निवासी इंद्रसिंह, नैनसिंह, शोभाराम, श्यामलाल ने वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा नहीं मिलने की शिकायत कलेक्टर  गुप्ता से की, जिस पर उन्होंने सहायक आयुक्त अनुसूचित जनजाति विकास को आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर उन्हें पात्रता अनुसार पट्टा दिलाने के निर्देश दिए।
सेवानिवृत्त लेखपाल  किरण दास ने कलेक्टर गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि वह वर्ष 2012 में सेवानिवृत्ति हुआ था वर्ष 2023 फरवरी माह से बिना किसी सूचना के उसे पेंशन मिलना बंद हो गई है, जिससे परिवार के पालन पोषण में काफी परेशानी आ रही है, जिस पर कलेक्टर  गुप्ता ने जनपद पंचायत खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की पेंशन चालू करवाने के निर्देश दिए।  लक्ष्मण पिता तोताराम निवासी तलवाड़िया ने कलेक्टर  गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उसके गांव के ही अन्य ग्रामीण जोगी लाल, रघुनाथ, पप्पू और बल्लू ने उसकी भूमि पर कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है, जिस पर उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाकर आवेदक को उसकी भूमि पर वापस कब्जा दिलवाया जाए।

ग्राम पंचायत पल्कना के निवासी तहसीन खान ने पंचायत में हुए करोड़ों के घोटाले के जांच की मांग कलेक्टर  गुप्ता से की, और बताया कि पंचायत द्वारा जानकारी मांगे जाने पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है तथा उसे धमकाया जा रहा है, जिस पर कलेक्टर  गुप्ता ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए

What do you think?