Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय स्कूल की छत गिरी, बड़ा हादसा टला शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा -हरदा जिले के विकासखंड खिरकिया की ग्राम पंचायत सॉवारी में स्थित एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में सोमवार सुबह 9:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल की जर्जर हो चुकी इमारत की छत अचानक भरभराकर गिर गई। सौभाग्यवश उस समय विद्यालय में बच्चे उपस्थित नहीं थे, अन्यथा यह हादसा गंभीर जानमाल की हानि में बदल सकता था। इस घटना ने शिक्षा विभाग की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

विद्यालय भवन की हालत पिछले कई वर्षों से जर्जर थी, किंतु शिक्षा विभाग द्वारा समय पर इसका निरीक्षण नहीं किया गया और न ही मरम्मत की कोई व्यवस्था की गई। ग्रामीणों एवं अभिभावकों द्वारा कई बार शिक्षा विभाग को शिकायत की गई थी कि विद्यालय भवन की हालत बेहद खराब है, लेकिन विभाग ने आंखें मूंद रखी थी। अब जब भवन की छत गिर गई तो यह स्पष्ट हो गया है कि विभाग बच्चों की सुरक्षा के प्रति कितना असंवेदनशील है।

What do you think?