Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना” के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन अयोध्या जाएंगे

2 min read
Text Size:

खंडवा- प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत खंडवा जिले के वरिष्ठ नागरिक अयोध्या की तीर्थ यात्रा करेंगे। कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने बताया कि “अयोध्या तीर्थ स्थान” के लिये विशेष रेल 27 फरवरी को रवाना होगी तथा 2 मार्च को वापस आएगी। इस तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक खंडवा जिले के वृद्धजन अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर आवेदक जहां निवास करते है, वहाँ से सबंधित नगरीय निकाय या जनपद पंचायत कार्यालय में 6 से 13 फरवरी के बीच जमा किए जा सकते हैं। आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट रहेगी। आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत आवेदक द्वारा पूर्व में किसी भी धार्मिक स्थान की यात्रा न की गई हो ।यात्रा के लिए आवेदक को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होना चाहिए। आवेदक को अपने आवेदन में शासकीय चिकित्सालय से इस बात का प्रमाणीकरण भी लिखवाना होगा कि वह किसी संक्रामक रोग टी.बी., कार्डियक, श्वास में अवरोध संबंधी बीमारी से ग्रसित नही है। आवेदन पत्र के साथ समग्र सदस्य आई.डी., आधार कार्ड, वोटर कार्ड की छायाप्रति एवं मोबाईल नम्बर अनिवार्य होगा। यदि यह पाया गया कि आवेदक ने असत्य जानकारी देकर या तथ्यो को छुपाकर आवेदन प्रस्तुत किया है तो उसे किसी भी समय योजना के लाभों से वंचित किया जा सकेगा।ऐसे आवेदनकर्ताओं के आवेदन पत्र निरस्त किये जावेगें जिन्होने इस योजना के तहत पूर्व में किसी भी एक स्थान की यात्रा कर चुके हैं।

What do you think?