Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

2 min read
Text Size:

जिला न्यायालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न
हरदा – प्रधान जिला एवं न्यायाधीश व अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ए.डी.आर. भवन में न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण आदि के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  अरविंद रघुवंशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का उद्देश्य न्यायालय से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति, अधिवक्ता और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन स्वस्थ तन एवं मन से कर सकें। उनके द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराये जाने और बीमारी के किसी भी लक्षण को नजर अंदाज न कर, समय पर चिकित्सक की सलाह लिये जाने हेतु प्रेरित कर, संतुलित आहार, स्वच्छता और नियिमत व्यायाम को दिनचर्या में शामिल किये जाने की सलाह दी गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विजेन्द्र धनवारे, डॉ. रामकृष्ण गुर्जर, श्री संजय मेवाडा मेल नर्सिंग स्टॉफ और श्री मदनमोहन मालवीय शहरी कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित हुए लोगों की शुगर, रक्तचाप की जांच की जाकर, उनको उचित परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय  सुधीर कुमार चौधरी, विशेष न्यायाधीश  जयदीप सिंह, तृतीय जिला न्यायाधीश निसार अहमद, द्वितीय जिला न्यायाधीश  निमिष राजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  लवकेश सिंह, न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  चंद्रशेखर राठौर, न्यायिक मजिस्ट्रेटगण- श्रीमती चेतना रूसिया,  प्रेमदीप शाह,  संजीव राहंगडाले, सुश्री काजल सिंह पटेल,  सौरभ कुमार दुबे जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं अन्य अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स आदि उपस्थित रहे।

What do you think?