Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

संचालक डॉ. वरनाली डेका ने ग्राम मोहना में विकास कार्यों का जायजा लिया

1 min read
Text Size:

खण्डवा – भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग की संचालक डॉ. वरनाली डेका ने शुक्रवार को जिले के पुनासा विकासखण्ड की मोहना पंचायत के आदि आदर्श गांव योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आदि आदर्श गांव योजना अंतर्गत मोहना ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी भवन, प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल, अतिरिक्ष कक्ष स्वीकृत किए गए हैं। संचालक डॉ. डेका ने इस दौरान गांव में आदि आदर्श गांव योजना के तहत चयनित कार्यों की उपयोगिता तथा गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर गांव के सरपंच, उपयंत्री, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों से चर्चा कर गांव में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के सम्बंध में पूछताछ की। उन्होंने आदि सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया, तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संचालक डॉ. डेका ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गांव में स्वीकृत कार्यों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग के परियोजना प्रशासक श्री नीरज पाराशर तथा क्षेत्र संयोजक श्री प्रमोद काशीकार भी उपस्थित थे।

What do you think?