Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
Uncategorized

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्ते के भतीजे की इंदौर में एक्सीडेंट से मौत

3 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश के महानगर इंदौर मे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्ते के भतीजे की इंदौर में मौत हो गई। उन्हें रोड पर एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह  के रिश्ते के भाई प्रदीप सिंह के बेटे प्रभात सिंह की हादसे में मौत हो गई। उनके शव को दिल्ली भेज दिया गया है। वहां से प्रभात सिंह के पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। खास बात यह है कि प्रभात सिंह अचानक अपनी गाड़ी से उतर गए थे। वे दोबारा कार में बैठने ही जा रहे थे कि तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। महज 10 सेकंड के फासले ने एक युवा जिंदगी छीन ली।

इंदौर-देवास रोड पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शिप्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार युवक प्रभात अपनी कार में बैठ रहे थे। जब वे कार के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही बस ने कार में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महज 10 सेकंड के फासले से प्रभात भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। अन्यथा जान बच सकती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्ते में भतीजे थे। हादसे में उनके तीन दोस्त भी घायल हो गए।

सूचना मिलते ही सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसडीओपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि मृतक की शिनाख्त प्रभात उर्फ शुभम (29) पिता प्रदीप निवासी बलिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वे अपने तीन दोस्तों के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। शिप्रा थाना क्षेत्र में इंदौर-देवास रोड पर स्थित सर्विस रोड के किनारे कार रोकी थी और वे दोबारा कार में बैठ रहे थे तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की बस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और प्रभात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे तेज रफ्तार बस के चालक को पकड़ा जा सके।

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक सूचना मिली की मृतक भाजपा से जुड़ा है, तो कई नेता घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक प्रभात के शव को पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल भिजवाया। यहां से पोस्टमार्टम के बाद शव दिल्ली भेज दिया गया है। वहां से शव बलिया उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा।

What do you think?