Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
23 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
खंडवा

कमिश्नर डॉ. खाड़े ने तहसील एवं एसडीएम कार्यालय खंडवा का निरीक्षण किया

1 min read

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खण्डवा- सम्भागायुक्त इन्दौर सम्भाग डॉ. सुदाम खाड़े ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय खण्डवा का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई को राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान भू-अर्जन एवं डायवर्सन से सम्बंधित जानकारी भी ली। कमिश्नर डॉ. खाड़े ने तहसील न्यायालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार से नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन के लंबित मामलों के सम्बंध में जानकारी ली, और निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन के लंबित मामलों का शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जाति प्रमाण-पत्र के लिए लंबित आवेदनों का भी निर्धारित समय सीमा में निराकरण किया जाए। इस दौरान कलेक्टर  ऋषव गुप्ता भी मौजूद थे।

What do you think?