Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

एक बगिया माँ के नाम योजना में सीआरपी महिलाएं लाएगी गति

4 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

हरदा  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमति अंजलि जोसेफ ने जिले के स्वयं सहायता समूह की सीआरपी महिलाओं के साथ मंगलवार को बैठक आयोजित कर एक बगिया मां के नाम योजना की समीक्षा की। जिले की तीनों जनपद पंचायतों से 50 सीआरपी महिलाओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रत्येक सीआरपी को योजना के लक्ष्य आवंटित कर कार्यों में गति लाने हेतु कहा गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति जोसेफ ने एनआरएलएम के तीनों विकास खण्ड प्रबंधकों को लोकोज एंट्री हेतु अधिक से अधिक सीआरपी महिलाओं को जिम्मेदारी देकर पूर्ण करवाने तथा प्राकृतिक खेती के हितग्राही के चयन एवं प्रशिक्षण करवाने हेतु भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रवीण कुमार इवने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी सुश्री चेतना पाटिल, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा  विश्वजीत पाटीदार, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर उपस्थित थे।

आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 11 दिसम्बर को लगेगा
हरदा – निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले ‘‘युवा संगम’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह मेला 11 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में बेरोजगार युवक युवतियों की भर्ती की जायेगी। इस रोजगार मेले में 5 वी, 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते है। जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलोटे ने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने सभी मूल दस्तावेज अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड व परिचय पत्र की फोटोकॉपी, समग्र आईडी तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते है। मेले में भाग लेने के लिये किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

मदिरा के अवैध विक्रय व भण्डारण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज
कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी  सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल द्वारा मदिरा के मदिरा के अवैध विनिर्माण, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम के लिये कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री भोजने ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को जिले के टिमरनी, सोडलपुर, मोहनपुरा, खमगांव, छिदगांव तमोली, सोहागपुर, मनियाखेड़ी, हरदा शहर के बंगाली कॉलोनी, टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा व ग्राम रन्हाईकला में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 23 पाव देशी मदिरा प्लेन, 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 970 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 1,05,125 रूपये है।

कुश्ती में हरदा के पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव पेंच, सांसद खेल महोत्सव का आयोजन
हरदा – जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा के सहयोग से आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ के अंतर्गत मंगलवार को स्थानीय अरविंद अखाड़े में कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के लगभग 65 पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि प्रतियोगिता में नीमगांव, सामरधा, रेवापुर, कोलवा, बेड़ी, बेड़ागांव, ऐड़ाबेड़ा, जामली, हरदाखुर्द, नहालखेड़ा, रायनाखेड़ी, छिदगांवतमोली, मानपुरा अखाड़ा, गुप्तेश्वर व्यायामशाला और अरविंद अखाड़े के पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष  गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गेहलोत, श्री नितेश बादर,  विजय जाट, क्रीड़ा अधिकारी  रामनिवास जाट और ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान द्वारा अखाड़े की पूजन एवं खिलाड़ियों से परिचय के साथ किया गया। प्रतियोगिता में कुश्ती कोच  अरविंद विश्नोई,  संदीप जाट, सुश्री मोनिका मेहता,  राहुल विश्नोई, धर्मेंद्र विश्नोई, कन्हैयालाल विश्नोई,  शांतिलाल विश्नोई, और नौशाद खान ने निष्पक्ष निर्णायक की भूमिका निभाई और प्रतियोगिता को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। इस दौरान हरनारायण विश्नोई और अभिषेक विश्नोई भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 60 किलोग्राम में वैदिक विश्नोई, 65 किलोग्राम में वंशिका विश्नोई तथा 56 किलोग्राम में दिव्यांशी जाट विजेता रहीं। इसी प्रकार बालक वर्ग 57 किग्रा में आर्यन जाट विजेता व मुजीब खान उपविजेता, 65 किग्रा में फैजान खान विजेता व तंजीम खान उपविजेता, 74 किग्रा में अजरूद्दी खान विजेता व सोहेल खान उपविजेता, 86 किग्रा में राहुल जाट विजेता व माधव विश्नोई उपविजेता तथा 90 किग्रा में देवेंद्र विश्नोई विजेता व आलोक विश्नोई उप विजेता रहे। सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को समापन अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री व क्षेत्रिय सांसद श्री डी.डी. उइके द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

What do you think?