Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

हमारा शौचालय- हमारा भविष्य अभियान के तहत ग्राम पंचायते हुई सम्मानित

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 19.11.2025 विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर दिनांक 19.11.2025 से 10.12.2025 तक हमारा शौचालय- हमारा भविष्य अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिले में किया गया ।
दिनांक 10.12.2025 को अभियान के समापन अवसर पर जनपद पंचायत हरदा की ग्राम पंचायत मगरधा, छिडगांव, जनपद पंचायत खिरकिया के ग्राम पंचायत नीमाखेड़ामाल एवं मुहालकलां के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में श्रीमति अंजली जोसफ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं संबोधित करते हुये कहा कि स्वच्छ भारत मिषन-ग्रामीण शासन की एक महत्वपूर्ण एवं महत्वकाक्षी योजना है जिसमें आप सभी बड़ चड़कर लगन से कार्य करेंगे तो आपकी पहचान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बन सकती है । आप सभी अन्य ग्राम पंचायतों को भी स्वच्छता के कार्य में प्रेरित करें तथा मेरे स्तर से जो भी आवष्यकता होगी, उसमें हर संभव सहयोग किया जायेगा । कार्यक्रम के दौरान वाष् आन व्हील के संबंध में भी ग्राम पंचायतों को आगे आने के लिये प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मनियाखेड़ी, मगरधा, छिड़गांव, उंद्राकच्छ, छीपानेर, करनपुरा, रहटगांव, मुहालकलां, मांदला, नीमखेड़ामाल, अबगांवकलां, गहाल, भादूगांव के सरपंच, सचिव एवं जीआरएस तथा ब्लाक समन्वयक, एसबीएम जी हरदा एवं खिरकिया उपस्थित हुये ।

What do you think?