Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

ग्राम पंचायत रायपुर में ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया “बोरी बंधान”

1 min read

खण्डवा – खण्डवा जिले में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में ‘‘मिशन अमृत संचय‘‘ अभियान के तहत जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत नदी नालों में बहते पानी को रोककर आसपास के क्षेत्र का जलस्तर बढ़ाने के उद्देश्य से गांव-गांव में बोरीबंधान संरचनाएं बनाई जा रही हैं। इसी क्रम में बुुधवार को खालवा विकासखण्ड में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम पंचायत रायपुर में पाटाखाली नाले पर श्रम दान कर बोरी बंधान बनाया गया। यह कार्यक्रम नवांकर संस्था भूमि फाउंडेशन समिति तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रायपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से अर्जुन पवार और प्रस्फुटन समिति से दीपक यादव, ग्रामीणजन एवं सीएमसीएलडीपी कोर्स के विद्यार्थी उपस्थित थे।

What do you think?