Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नीमच

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की। इस मासिक समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्‍णव, एसडीएम श्रीमती प्रीती संघवी, जनपद सीईओ  आरीफ खान सहित ग्रामीण यांत्रि‍की सेवा के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में एन.आर.एल.एम.की समीक्षा में बताया, गया, कि पंख अभियान के तहत बाछड़ा समुदाय के 58 समूह गठित किए गये है। इनमें से 9 समूहों को सी.सी.एल. राशि, 41 समूहों को रिवाल्विंग फण्‍ड, जारी किया गया है। कलेक्‍टर ने एक माह में 6 समूहों को सी.सी.एल. राशि एवं 5 समूहों को सी.आई.एफ.फण्‍ड जारी करवाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यो की समीक्षा दौरान कलेक्‍टर ने आगामी एक माह में 2 हजार हितग्राहियों को व्दितीय किश्‍त, 2 हजार हितग्राहियों को तृतीय किश्‍त जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एक माह में मनासा विकासखण्‍ड में 1200 आवास, जावद में 1100 एवं नीमच में 800 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी सभी जनपद सीईओ और सहायक यंत्रियों को दिए।
बैठक में कलेक्‍टर  चंद्रा ने एन.आर.एल.एम. के परियोजना समन्‍वयक को जिले में 15 अक्‍टूबर तक 400 स्‍व सहायता समूहों को 4 करोड़ रूपये की राशि का सी.सी.एल. जारी करवाने के निर्देश दिए। मुद्रा लोन के 300 प्रकरणों को बैंकों में प्रस्‍तुत कर, स्‍वीकृति जारी करवाने के निर्देश भी दिए गये। कलेक्‍टर ने जिले में प्रगतिरत 907 व्‍यक्तिगत शोचालयों का निर्माण कार्य भी एक माह में अनिवार्यत: पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 15 दिवस में नेटशेड नर्सरी का कार्य पूर्ण करवाने तथा म.न.रे.गा.से प्रगतिरत 1500 कार्यो को एक माह में पूर्ण करवाकर, सी.सी.जारी करने के निर्देश भी कलेक्‍टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गये। एक बगिया मॉं के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यो की प्रगति की समीक्षा में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि अच्‍छे फलदार बड़े पौधे जिनकी उँचाई अच्‍छी हो, लगवाए जाए। उन्‍होने एक बगियां मॉं के नाम के तहत सभी कार्यो का सत्‍यापन कर स्‍वीकृति जारी करने के निर्देश भी दिए।

What do you think?