Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

उपसंचालक कृषि जे.एल. कास्दे ने बताया जिले में इफको कंपनी की यूरिया उर्वरक की रैक हरदा रैक पाईंट पर प्राप्त हुई है जिसमें जिले के सहकारी विपणन संघ, विपणन समिति, एम.पी.एग्रो, पैक्स समितियां एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को 1800 मे.टन के लगभग प्राप्त हुआ है एवं देवास जिले खातेगांव, कन्नौद के सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां 1200 मे. टन के लगभग प्रदाय किया गया है। जिले में उक्त यूरिया उर्वरक का वितरण दिनांक 12.09.2025 को सहकारी क्षेत्र एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा नहीं किया जावेगा। कृषक भाईयों से अनुरोध है कि, उर्वरक वितरण संबंधी जानकारी से, प्रेस-नोट के माध्यम से पृथक से अवगत कराया जावेगा।

राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या. हरदा द्वारा किसानों हेतु खाद वितरण की व्यवस्था

हरदा जिले में किसानों को नकद खाद वितरण की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कृषक को आधार कार्ड और उसकी ऋण पुस्तिका के आधार पर खाद उपलब्ध कराया जाएगा।

40 एकड़ से अधिक रकबा वाले कृषकों को अधिकतम 20 बोरी तथा 40 एकड़ से कम रकबा वाले कृषकों को अधिकतम 10 बोरी खाद दी जाएगी।

संघ ने किसानों से अनुरोध किया है कि केवल हरदा जिले के आधार कार्ड एवं ऋण पुस्तिका धारक ही खाद लेने के लिए आएं। जिले में खाद की पूर्ति शासन द्वारा निरंतर की जा रही है।

निर्देश में यह भी कहा गया है कि बिल कटने के बाद किसान तुरंत खाद उठा लें। यदि खाद नहीं उठाई जाती है तो इसकी सूचना संबंधित गोदाम कर्मचारियों को अवगत कराना आवश्यक होगा।

What do you think?