पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में कयाकिंग केनोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता सुदीप ढीमर का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि खण्डवा जिले के ग्राम सिंगाजी निवासी सुदीप पिता रणछोड़ ढीमर ने गत दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित कयाकिंग केनोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 2 अलग अलग वर्गों 500 मीटर एवं 200 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कुल 2 सिल्वर मेडल प्राप्त किए। इसके लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सुदीप और उसके पिता रणछोड़ को बधाई दी और सुदीप के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सुदीप को आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए मन लगाकर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया और हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

