हरदा जिले का ममाला तीन छोटे बच्चे, जिनमें एक 05 वर्षीय बालिका एवं दो 06-06 वर्षीय बालक शामिल थे, अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। सूचना प्राप्त होने पर डायल-112 में पदस्थ आरक्षक रूपेंद्र रघुवंशी एवं पायलट जितेंद्र राजपूत द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल बच्चों की तलाश प्रारंभ की गई।

सघन प्रयासों के उपरांत तीनों बच्चों को सुरक्षित खोज लिया गया तथा कुछ ही घंटों के भीतर उनके परिजनों से मिलाया गया।

बच्चों के माता-पिता श्रीमती सविता पति शक्ति सिंह राजपूत निवासी पैरासिटी कॉलोनी, हरदा एवं श्रीमती रीना पति दीपक गुर्जर द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं मानवीय संवेदनशीलता की  प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

डायल-112 के आरक्षक रूपेंद्र रघुवंशी एवं पायलट जितेंद्र राजपूत की तत्परता एवं सजगता से तीनों मासूम सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच सके, जिससे एक संभावित अप्रिय घटना को टाला जा सका।

Leave a Reply