Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

विश्व योग दिवस पर हरदा जिला मे जनजागृति का अभूतपूर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

2 min read
Text Size:

विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम से योग के प्रति जनजागृति का अभूतपूर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विकासखंड के 5 सेक्टरों ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक सेक्टर में लगभग 1000 सूर्य नमस्कार किए गए। इसी क्रम हरदा जिला के प्रत्येक विकासखंड में सभी 70 प्रस्फुटन समितियो के माध्यम से एक साथ लगभग 5000 सूर्य नमस्कार किया गया।योग-ध्यान कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय के साथ-साथ नवांकुर संस्था प्रयास सामाजिक समिति के प्रमुख नीरज गुर्जर, नवांकुर लोक कल्याण संस्थान के प्रतिनिधि अशोक धनगर, नवांकुर घासीराम शिक्षण समिति प्रभारी विक्रम टाक, नवांकुर समर्पित एजुकेशन सोसाइटी, नवोदय आरोग्यम ,पहल संस्था से अमित माहुले, लक्ष्य संस्था रहटगाँव से विनोद चौहान, राहुल साकल्ले नवयुवक ग्राम विकास समिति से राजेंद्र कलम, हर्षदा वेलफेयर सोसाइटी से दीपांशु राठोर, माचक समाज सेवा समिति से हरिओम गुर्जर,नव ज्योति समाज सेवा समिति विचपुरीमाल के प्रभारी सुनील मंडराई, युवा उपभोक्ता कल्याण समिति चारूवा संजय गंगराड़े, श्रीकृष्ण रेखा सामाजिक संस्था से आशीष राजपूत, सुसंगति संस्था महेंद्र राजपूत परामर्शदाता राधेश्याम विश्वकर्मा,संजय थाटे, सुरेंद्र चौहान, दीनबंधु गौर, श्रीमति जया साकल्ले, मुकेश शांडिल्य, विष्णु कटारे,दीपक गौर, अपैक्षा दसौरे, सुरेन्द्र विश्नोई, मनोज राय नगर प्रस्फुटन दीपाशु सोनी व समिति सदस्य विकास खंड उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एमएसडब्ल्यू, बीकॉम एसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणजन एवं नगर प्रस्फुटन नवांकुर सदस्य सुरेश माणिक, सदाशिव, सुंदरलाल हुरमाले, भागवत सिंह राजपूत भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर एवं विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, अनुपम भारद्वाज, विनीता शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला समन्वयक संदीप गौहर ने कहा कि “योग स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है। यह मनुष्य की आंतरिक एवं बाह्य शक्तियों को संयमित करने का सबसे बड़ा उपाय है। जन अभियान परिषद का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।”पूरे विकासखंड में एक साथ 5000 सूर्य नमस्कार और 70 स्थानों पर योगाभ्यास ने ग्रामीण अंचल में योग के प्रति उत्साह का संचार किया।

What do you think?