आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस कंट्रोल रूम, हरदा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) एस के डहरिया , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP)श्रीमति शालिनी परस्ते , थाना प्रभारी कोतवाली रोशनलाल भारती , थाना प्रभारी सिविल लाइन रामसुमेर तिवारी , थाना प्रभारी यातायात उमेश ठाकुर सहित जिले के अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न समाजों एवं समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने बैठक में सहभागिता की।
बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व के अवसर पर कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ताजिया जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।
उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक का समापन आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं शांति बनाए रखने के संदेश के साथ किया गया।

