Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

कलेक्टर गुप्ता ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े सरपंचों को किया सम्मानित

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सितंबर  प्रारंभ हुए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन कार्यक्रम गांधी जयंती के अवसर पर  जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले खंडवा जिले के सरपंचों को प्रशस्ति पत्र देकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सम्मानित किया । पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में खंडवा जिले के सरपंच होने की उपस्थिति है  इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा तथा जनपद पंचायत खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर डॉ. कृष्णा सुशीर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई तथा धार्मिक आयोजनों के दौरान प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सरपंचों को प्रशस्ति पत्र दिए गए । जिन सरपंचों को कलेक्टर  गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किये उनमें सिहाड़ा के सरपंच  देवराज सिसोदिया, नर्मदा नगर के सरपंच  महेश जायसवाल, सांवलीखेड़ा की सरपंच श्रीमती बसुबाई धुर्वे, मालूद के सरपंच  जयप्रकाश राठौर और सांवली खेड़ा के ग्राम रोजगार सहायक  सुरेंद्र सिंह ठाकुर शामिल है। इस अवसर पर कलेक्टर  गुप्ता ने उपस्थित सभी सरपंचो को स्वच्छता के क्षेत्र में सम्मानित होने पर बधाई दी, और उनसे गांव में स्वच्छता और जल संरक्षण के क्षेत्र में आगे भी अच्छा कार्य करने की अपील की। इससे पूर्व, कलेक्टर  गुप्ता ने जिला पंचायत परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

What do you think?