Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

विजयादशमी पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम हेतु यातायात व्यवस्था की गई है

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
हरदा जिले में विजयादशमी पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम हरदा में आयोजित किया जायेगा। नेहरू स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पर नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित बनी रहे, इसके लिए यातायात पुलिस हरदा द्वारा शाम 06:00 बजे से मार्ग परिवर्तित व्यवस्था लागू की जाएगी।
मार्ग परिवर्तन
छिपानेर रोड से जिला अस्पताल की ओर जाने वाले वाहन
इन वाहनों को छिपानेर चौक  से खण्डवा बायपास रोड हनुमान मंदिर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
हरदा से छिपानेर की ओर जाने वाले वाहन
इन वाहनों को जिला अस्पताल चौक से नई सब्ज़ी मंडी होकर परशुराम तिराहा की ओर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा
पार्किंग व्यवस्था
दो पहिया वाहन पार्किंग नेहरू स्टेडियम गेट क्रमांक 01 से गेट क्रमांक 02 के बीच खाली स्थान पर रहेगी।
चार पहिया वाहन पार्किंग  उत्कृष्ट विद्यालय मैदान एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में रहेगी।
वी.आई.पी. पार्किंग नेहरू स्टेडियम गेट क्रमांक 01 के सामने निर्धारित रहेगी।

What do you think?