बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में करेंगे संबोधितमुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खाते में 3300 करोड रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे

खंडवा – मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सोमवार को खंडवा आएंगे तथा नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित “बलराम कृषि महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव इस अवसर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खाते में 3300 करोड रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर कर किसानों से संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव प्रातः 10.45 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11:35 बजे खंडवा आएंगे तथा “बलराम कृषि महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 1:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply