Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

सीईओ डॉ. गौडा ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने गौरी कुंज सभागृह में आयोजित बैठक में जिले के सभी प्रधान पाठको, प्राचार्यों और जनशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र में जल संरक्षण, पौधारोपण और स्कूलों के परीक्षा परिणाम सुधारने पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खंड में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले स्कूलों ओर उनके विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा के वे स्कूलों के निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण करें, और यदि कोई समस्या या शिकायत मिले,

तो उसकी सूचना सीधे मुझे दें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिले की प्रत्येक शाला में एक स्मार्ट क्लास बनाने की कार्यवाही अगले एक वर्ष में पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने सभी प्राचार्यों व जन शिक्षकों से कहा कि प्रदेश सरकार के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपने-अपने स्कूलों में स्वयं भी पौधे लगाएं और बच्चों से भी लगवाएं।

जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी ने बैठक में कहा कि इस सत्र में भी विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम को व्यस्थित रूप से पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना बनाई जा चुकी है । उन्होंने कहा कि गत वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। परीक्षा परिणाम में सुधार आगे भी जारी रहे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर तैयार मासिक टेस्ट पेपर भी शालाओं को हर माह दिए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी ने बैठक में निःशुल्क सायकल वितरण, निःशुल्क पाठयपुस्तक वितरण, पर्यटन क्विज़,ऑनलाइन पर्यावरण क्विज़, एक पेड़ मां के नाम, स्कूल चले अभियान, विद्याँजलि पोर्टल, नवभारत साक्षरता, शाला प्रवेश उत्सव, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे सभी अभियानों की समीक्षा की।

बैठक में डाइट प्राचार्य केशव पाराशर ने अकादमिक पहलू पर आवश्यक जानकारी दी और संबोधित किया। बैठक दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में खंडवा, पंधाना,पुनासा विकासखंड के 645 और द्वितीय चरण में हरसूद, छैगांव माखन, किल्लौद और खालवा विकासखंड के 615 प्रधानपाठक, प्राचार्य, जनशिक्षक ओर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक शामिल हुए। बैठक में समन्वय संदीप जोशी ने किया और आभार एडीपीसी रमसा संगीता सोनवाने ने व्यक्त किया।

What do you think?