Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : सोमवार को विधायक प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन

2 min read
Text Size:

Harda News : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने और युवाओं को भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु दिनांक 14 जुलाई 2025 सोमवार को दोपहर 2.00 बजे से विधायक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुर्जर छात्रावास हरदा के में किया जावेगा। इस गरिमामयी आयोजन में हरदा शहर के 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वाले विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक के रूप में हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल बांके, कार्यक्रम संयोजक अशोक पाराशर एवं तकनीकी संयोजक सुनील सोनी व सतीश बिल्लौरे रहेंगे।

आयोजन समिति द्वारा बताया गया है कि सम्मान स्कूल द्वारा दी गई सूची एवं कार्यक्रम में विद्यार्थी की उपस्थित पर ही दिया जाएगा। सहयोगी संस्था के रूप में कौशल विकास समिति इस आयोजन को सहयोग प्रदान करेगी, जो वर्षों से विद्यार्थियों के प्रतिभा प्रोत्साहन एवं करियर मार्गदर्शन से संबंधित नवाचार कर रही है।

इस कार्यक्रम की विशेषता यह भी होगी कि विद्यार्थियों को करियर संबंधी सीधी जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु भोपाल, खंडवा एवं इंदौर से अनुभवी करियर विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं। जो कि विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावक को स्कॉलरशिप, एडमिशन प्रोसेस, प्रोफेशनल कोर्सेस, एवं तकनीकी शिक्षा की संभावनाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करेंगे।

What do you think?