Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नीमच

कृषि मंडियों में सोयाबीन खरीदी का कार्य भावांतर भुगतान योजना खरीदी आज से प्रारंभ हो गई

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच 

आज से मध्य प्रदेश शासन द्वारा भावांतर भुगतान योजना के तहत किसानों से सोयाबीन की खरीदी कृषि उपज मंडी नीमच नीमच मनासा एवं जावद में आज से खरीदी की गई
म.प्र.शासन द्वारा सोयाबीन फसल के लिए भावांतर भुगतान योजना लागू की गई है। शासन के निर्देशानुसार जिले में आज समस्त कृषि मंडी  नीमच मनासा एवं जावद में व्यापारी एवं कृषकों की उपस्थिति में सोयाबीन खरीदी कार्य प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में एसडीएम नीमच संजीव साहू,एसडीएम जावद श्रीमती प्रीति संघवी ,एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना ने संबंधित कृषि उपज मंडी पहुंचकर भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन खरीदी कार्य का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।इस दौरान उन्होने मण्डी परिसर में सोयाबीन बेचने आने वाले किसानों के लिये पेयजल, छाया व बैठक व्यवस्था के समूचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने निर्देश दिये कि सोयाबीन बेचने आने वाले किसानों की ट्रेक्टर ट्रालियों को सुव्यवस्थित तरीके से खड़ी कराई जाए

मनासा एवं नीमच मंडी में भावांतर भुगतान योजना के तहत किसानों द्वारा अपनी सोयाबीन उपज शुक्रवार से विक्रय के लिए लाना प्रारंभ कर दी है।
सोयाबीन खरीफ भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन खरीदी के संबंध मंडी सचिवों को निर्देशित किया गया है। साथ ही मंडी प्रशासक एवं एसडीएम सीधे योजना की निगरानी कर रहे हैं। किसानो की सुविधा के लिए,और आवश्यक व्यवस्थाओं प्रबंधों का संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार मंडी परिसरों का निरीक्षण कर रहे है।
कि सोयाबीन खरीफ भावांतर भुगतान योजना के लिए किसानों के पंजीयन 3 अक्टूबर से प्रारंभ किए गए थे । जिसके तारतम्य में सोयाबीन फसल खरीदी का कार्य 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक समस्त कृषि उपज मंडी नीमच,जावद, मनासा  पर प्रारंभ किया जा चुका है। भावांतर योजना एक मूल्य कमी भुगतान योजना है। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना और बाजार मूल्य में उतार-चढ़ाव से बचाना है। यदि किसान अपनी सोयाबीन की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर बेचता है, तो सरकार एमएसपी और विकय मूल्य/मॉडल मूल्य के अंतर की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भुगतान करेगी।

What do you think?