Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

दीपक जाट भुन्नास सबसे पहले भावान्तर योजना में बेचा सोयाबीन

2 min read
Text Size:

 

हरदा की कृषि उपज मण्डी में मिला 4651 रूपये प्रति क्विंटल का भाव

सरकार की भावान्तर योजना से खुश हैं- दीपक जाट

कलेक्टर जैन ने मण्डी में पहुँचकर देखी व्यवस्थाएं किसानों को न हो कोई असुविधा, दिये निर्देश

हरदा जिले में प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई भावान्तर योजना की शुक्रवार को शुभ मुहुर्त में जिले में शुरूआत हुई। हरदा की कृषि उपज मण्डी में भुन्नास निवासी दीपक बाबूलाल जाट ने अपना 27 क्विंटल 48 किलोग्राम सोयाबीन बेचकर योजना का शुभारम्भ किया, जिसकी खरीदी जैन इंडस्ट्रीज हरदा द्वारा की गई। दीपक को विक्रय किये गये सोयाबीन का 4651 रूपये प्रति क्विंटल भाव मिला। मण्डी प्रबन्धन द्वारा इस दौरान सोयाबीन विक्रय करने आये किसानों को मिष्ठान खिलाकर, पुष्पहार व तिलक से स्वागत किया गया।
कलेक्टर ने किया विक्रय व्यवस्था का निरीक्षण
कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने हरदा कृषि उपज मण्डी पहुँचकर भावान्तर योजनार्न्तगत सोयाबीन खरीदी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मण्डी परिसर में सोयाबीन बेचने आने वाले किसानों के लिये पेयजल, छाया व बैठक व्यवस्था के समूचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने निर्देश दिये कि सोयाबीन बेचने आने वाले किसानों की ट्रेक्टर ट्रालियों को सुव्यवस्थित तरीके से खड़ी कराई जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मण्डी परिसर में संचालित किसान ई-पंजीयन केन्द्र व तौल कांटे की व्यवस्थाएं भी देखीं। इस दौरान कलेक्टर ने मण्डी परिसर में उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और योजनाओं के प्रति उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।

What do you think?