Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

आयुष्मान भारत योजना अव्या के लिए बनी वरदान

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – खालवा निवासी राजकुमार गौर की पुत्री अव्या बचपन से ही कमजोर थी। माता पिता अव्या को खालवा अस्पताल लेकर गये, जहां उसकी आवश्यक जांच करने के बाद चिकित्सकों ने खण्डवा में विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी। खण्डवा में विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने अव्या के हृदय रोग सम्बंधी जांच कराने की सलाह दी। परिजनों ने इंदौर के मैंदाता हॉस्पिटल में अव्या की ईको-कॉर्डियोलाजी जांच करवाई। जांच के बाद चिकित्सकों ने अव्या के हृदय में छेद बताया और सर्जरी के लिए कहा। परंन्तु माता पिता गरीबी के कारण बच्ची की सर्जरी के लिए तैयार नहीं हुए।
समय बीतता गया और एक दिन अचानक अव्या को सीने में तेज दर्द हुआ, तो माता पिता अव्या को सर्जरी के लिए अपोलो हॉस्पिटल इंदौर ले गये। वहां डॉक्टर्स ने सर्जरी में लगभग 2 लाख तक का खर्चा बताया। अव्या का पहले से ही चूंकि आयुष्मान कार्ड बना हुआ था, इसलिए आयुष्मान भारत योजना के तहत अपोलो हॉस्पिटल इंदौर में 13 मई को अव्या के हृदय की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। अव्या की माँ श्रीमति अंजली गौर ने बताया कि आयुष्मान कार्ड होने से बच्ची के हृदय के ऑपरेशन में किसी भी प्रकार का कोई खर्चा नहीं करना पड़ा। अव्या के पिता श्री राजकुमार गौर ने बताया कि यदि आयुष्मान भारत योजना का लाभ न मिला होता तो 2 लाख से अधिक रूपये खर्च करना पड़ते जो कि उसके लिए उसके लिए असंभव ही था। राजकुमार और अंजलि गौर अपनी बेटी के निःशुल्क ऑपरेशन होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं।

What do you think?