Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा कलेक्टर गुप्ता को किया सम्मानित

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह” में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के आकांक्षी जिलों और आकांक्षी विकासखंडों के अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर खंडवा कलेक्टर  ऋषव गुप्ता और खंडवा के पूर्व कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंडवा के साथ-साथ बड़वानी, दमोह, धार, निवाड़ी, टीकमगढ़ और विदिशा जिले के कलेक्टर्स को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2024 के बीच सम्पूर्णता अभियान आयोजित किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा निर्धारित 6 संकेतकों को संतृप्त करना था। नीति आयोग की रिपोर्टिंग में आकांक्षी जिला खंडवा द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित सभी 6 संकेतकों में संतृप्तीकरण की स्थिति पाई गई, जिस पर खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

What do you think?