Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

कलेक्टर जैन देवतलाब, बैड़ी, रेलवां एवं अजनास के शासकीय स्कूलों का निरीक्षण किया।

2 min read
Text Size:

 

 

पावनसिटी हरदा  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन जिले के स्कूलों का सतत निरीक्षण कर विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि स्कूलों में विद्यार्थियों की अधिकतम उपस्थिति हो। साथ ही शिक्षक विद्यार्थियों के होमवर्क पर भी विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिये हैं कि विद्यार्थियों के होमवर्क की नियमित जांच की जाए। गुरूवार को उन्होने देवतलाब, बैड़ी, रेलवां एवं अजनास के शासकीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं में पहुँचकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की भी जांच की। इन ग्रामों में उचित मूल्य की दुकानों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति प्रबन्धकों को राशन प्राप्त करने वालों की सूची से अपात्रों के नाम हटाने के सख्त निर्देश दिये।
ग्राम देवतलाब की माध्यमिक शाला में छात्रों की उपस्थिति कम पाये जाने पर शिक्षक को अभिभावकों से सम्पर्क कर विद्यार्थियों को स्कूल भेजने के लिये प्रेरित करने के निर्देश दिये। यहां उचित मूल्य की दुकान में राशन हितग्राहियों की ई-केवायसी की प्रगति की भी कलेक्टर ने जानकारी ली। आंगनवाड़ी केन्द्र पहुँचकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं और आंगनवाड़ी केन्द्र के आसपास साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। ग्राम बैड़ी में स्कूल का निरीक्षण किया एवं परीक्षा परीणामों की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों से पढ़ाई की व्यवस्था पर भी चर्चा की। ग्राम रेलवां में उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया एवं उर्वरक वितरण व्यवस्था की भी ग्रामीणों से जानकारी ली। यहां आंगनवाड़ी केन्द्र व्यवस्थाएं भी कलेक्टर ने देखी। यहां की प्राथमिक शाला में एक टीचर की व्यवस्था और करने की निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। ग्राम अजनास के माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों को गणित की किताब उपलब्ध नहीं होने पर कलेक्टर द्वारा तत्काल उक्त व्यवस्था करने के लिये अधिकारियों को पाबंद किया

 

What do you think?