Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मिट्टी के गणेश सिद्ध गणेश विषय पर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हरसूद में आयोजित किया गया। जन अभियान परिषद के जिला संयोजक जगदीश पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रशिक्षक संजय सिकलीगर ने इस अवसर पर मिट्टी के गणेश बनाकर कार्यकर्ताओं को निर्माण विधि सिखाई। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मिट्टी के गणेश भी उत्साहपूर्वक बनाए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयेश वैष्णव ने इस अवसर पर बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस व रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाएँ जलाशयों के लिए हानिकारक होती हैं, जबकि मिट्टी की प्रतिमाएँ शीघ्र ही पानी में घुलकर पर्यावरण की सुरक्षा करती हैं।
इसके अलावा स्टार ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण केंद्र आरसेटी खंडवा में भी “माटी गणेश सिद्ध गणेश” विषय पर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों, मेंटर एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को आगामी गणेशोत्सव में पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के गणेश स्थापित करने के महत्व के बारे में बताया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मिट्टी के गणेश भी उत्साहपूर्वक बनाए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवांकुर सखी महिलाओं एवं प्रस्फुटन समितियों की सक्रिय भागीदारी रही।

What do you think?