Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी संपन्न

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा -लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश के शिक्षकों द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। श्री रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा के प्राचार्य श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इसी क्रम में बुधवार को श्री रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खडवा में “शिक्षण संस्थाओं में शैक्षिक नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना“ विषय पर जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्राचार्य श्री चौहान ने बताया कि विकासखंड स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में चयनित शिक्षक-शिक्षिका इस जिला स्तरीय संगोष्ठी में शामिल हुए। संगोष्ठी में जिला स्तर पर पुरुष वर्ग में जगदीश गौर, शासकीय हाईस्कूल बलियापुरा एवं महिला वर्ग में श्रीमती नीतू ठाकुर, शासकीय प्राथमिक शाला झुम्मर खाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये विजेता 30 अगस्त को भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में खंडवा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में शिक्षाविद श्री सत्यनारायण लोवंशी, डॉ. कुलदीप सिंह फरे प्राध्यापक, श्रीमती संगीता सोनवाने और श्रीमती कविता वर्मा उपस्थित थी। संगोष्ठी का संचालन श्री नितीश लाड ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया।

What do you think?