Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर माह समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई  

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर माह समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करके उनका निराकरण करते हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे से आयोजित “समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम” के तहत जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। साथ ही सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं एवं समाधान एक दिवस के विषयों तथा 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में इस बार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पुलिस थानों में एफआईआर न लिखे जाने, बिजली न आने तथा वोल्टेज से सम्बंधित समस्याओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान न होने, गांवों में साफ सफाई और पानी की निकासी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा जननी सुरक्षा योजना में भुगतान न मिलने जैसी समस्याओं के निराकरण के बारे में विस्तार से समीक्षा करेंगे।

What do you think?