पावनसिटी खंडवा
खंडवा – शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में कक्षा 11 वी में संकायवार रिक्त सीटों पर जिले की अन्य संस्थाओं के विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्राचार्य भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा की कक्षा 11 वी में संकायवार रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु जिले की अन्य संस्थाओं के कक्षा 10 वी उत्तीर्ण विद्यार्थी 25 अप्रैल तक प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे के बीच प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के ही कक्षा 10 वी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कक्षा 11 वी में प्रवेश देने के पश्चात रिक्त रहने वाली संकाय वार सीटों पर जिले की अन्य संस्थाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जावेगा इसके लिए विद्यार्थी दिनांक 25 अप्रैल तक अपनी कक्षा 10 वी की नेट वाली अंकसूची लाकर प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं । विद्यार्थी उसी दिन अपने आवेदन संस्था में जमा भी कर सकते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 11 वी में रिक्त संकाय वार सीटों हेतु प्राप्त आवेदन अनुसार विद्यार्थियों के कक्षा 10 वी के अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जावेगी, जिसमे सम्मिलित विद्यार्थी संस्था में कक्षा 11 वी में अपना प्रवेश अन्य दस्तावेज जमा कर सुनिश्चित कर सकते है ।
