पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा का हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष-2026 का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। संस्था में कक्षा 10वीं में कुल सम्मिलित 180 विद्यार्थियों में से 179 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि कक्षा 12वीं में कुल सम्मिलित 193 विद्यार्थियों में से 187 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हए। संस्था प्राचार्य श्री भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संस्था में हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा में कुल सम्मिलित 373 विद्यार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 366 रही एवं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत 98 प्रतिशत रहा।
प्राचार्य श्री चौहान ने बताया कि संस्था की कक्षा 12वीं की छात्र कृति पिता संजय ने वाणिज्य संकाय में 500 में से 478 अंक प्राप्त कर खंडवा जिले की प्रावीण्य सूची में संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. भूमिका मुकेश दिलावारे एवं नाजनीन आदिल खान ने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर शाला में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। हायर सेकंडरी परीक्षा में गणित संकाय में छात्रा कसक यादव ने 500 में 468, जीव विज्ञान संकाय में स्वाति सोलंकी ने 500 में से 470, वाणिज्य संकाय में कृति पाटीदार ने 500 में से 478 एवं कला संकाय में गायत्री राठौर ने 500 में से 462 अंक प्रात कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
