सड़क निर्माण विभागों द्वारा ब्लैक स्पाट खत्म करने की कार्यवाही की जाये
मैहर-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में बुधवार को मैहर में संपन्न सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में ब्लैक स्पाट खत्म करने और दुर्घटना बाहुल्य चिन्हित किये गये स्पाट में की गई सुधारात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गई। सभी सड़क विभागों को उसके क्षेत्र के ब्लैक स्पाट खत्म करने की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक  अवधेश प्रताप सिंह, सीईओ जिला पंचायत , एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, डॉ. आरती सिंह, एसपी मिश्रा, आरटीओ संजय श्रीवास्तव, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जेएन पाण्डेय, ट्रैफिक प्रभारी  विक्रम पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी  राजेन्द्र बांगरे भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रही दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटना में क्षति को रोकने सभी दो पहिया वाहनों के चालक को हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य किया गया है। सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी इसका पालन करें। कलेक्टर ने आरटीओ को निर्देशित किया कि यात्री बसों तथा स्कूलों बसों में फिटनेस के लिए आवश्यक नार्म्स चेक करें और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये। सीएमओ नगर पालिका को भी कलेक्टर ने कहा कि शहर के जर्जर मकानों का चिन्हांकन कर उन्हें डिसमेंटल करवाये।
पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में चालू वर्ष रोड एक्सीडेंट की संख्या तथा हताहतों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि एमपीआरडीसी रीवा और शहडोल के अंतर्गत डेल्हा मोड सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच ब्लैक स्पाट बताये गये हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी ट्रैफिक प्रभारी के साथ एक बार अपनी सड़कों का पुनः निरीक्षण करें और ब्लैक स्पाट समाप्त करने की आवश्यक कार्यवाही करें। हेलमेट, सीट बेल्ट चेकिंग के लिए लगातार कार्यवाही जारी रखे। पुलिस विभाग में सख्ती से पालन किया जा रहा है। शासकीय कार्यालय और शैक्षणिक संस्थाओं में भी चेक प्वाइंट बनाये। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाइवे पेट्रोलिंग की कार्यवाही निरंतर जारी रखे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर के अंदर टूटी-फूटी और ऊंची-नीची सडकों का लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका आवश्यक सुधार कराये। इसके अलावा हिट एण्ड रन, राहवीर योजना, कैशलेस ट्रीटमेंट योजना का व्यापाक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें। आरटीओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सतना और मैहर जिले में लगभग 500 से अधिक यात्री बस और स्कूल बसें संचालित है। जिनमें 20 प्रतिशत बसें मैहर जिले में हैं। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर सतना में खुला हुआ है

Leave a Reply