Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

खनिज का अवैध उत्खनन में संलग्न 2 पोकलेन मशीन, 01 डम्फर एवं 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  हरदा
हरदा – कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की कार्यवाही लगातार जारी हैं। माह अप्रैल में खनि अधिकारी सुश्री प्रगति सोनवाने व सहा खनिज अधिकारी चैनसिंह डामोर एवं खनि निरीक्षक  देवेन्द्रसिंह की टीम द्वारा जिला में आकस्मिक जांच के दौरान हंडिया हरदा फोरलेन मार्ग ग्राम- कुसिया बायपास के पास वाहन डम्फर नं. एमपी 09 एचजे 0105 खनिज मुरूम का अवैध परिवहन करते हुये जप्त किया गया। डम्पर बिना वैद्य अभिवहन पास (रॉयल्टी) होने से वाहन को चालक मुकेश आत्मज तोताराम निवासी हीरापुर, तहसील हंडिया वाहन मालिक श्री राहुल प्रजापति आत्मज श्री बाबूलाल प्रजापति निवासी हंडिया से जप्त कर पुलिस थाना हंडिया में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।
इसी प्रकार कार्यवाही करते हुये हीरापुर माल तह खिरकिया मे पोकलेन मशीन जिसका ई.एस.एन. नम्बर 84581756 अवैध खनिज मुरूम उत्खनन करते पाई गई। पोकलेन को वाहन चालक राजकुमार इवने निवासी बीड, तहसील व जिला हरदा तथा वाहन मालिक भूपेन्द्र आत्मज जगदीश कीर नि हरीपुरा माल, तह खिरकिया से जप्त कर पुलिस थाना छीपाबड, तहसील खिरकिया में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। ग्राम-झाडबीडा, तह रहटगांव से पोकलेन मशीन हुंडई कंपनी मॉडल नं. आर215एल जिसका सीरियल नं. एन635डी01169 (पीला कलर) मुरूम उत्खनन करते पाई गई। पोकलेन मशीन को आपरेटर मधुसिंग आत्मज मोजीलाल ग्राम रवांग तहसील रहटगांव से जप्त कर पुलिस थाना रहटगांव जिला हरदा में सुरक्षार्थ खडा किया गया। ग्राम आलमपुर, तहसील रहटगांव से फार्मट्रेक पावर मेक्स (नीला कलर) बिना नम्बर जिसका चे.नं. टी052735960एफपी को वाहन चालक अनूप कटारे आ बदामीलाल निवासी छिदगांव मेल, तहसील टिमरनी से जप्त कर पुलिस थाना रहटगांव, तह रहटगांव जिला हरदा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं टिमरनी सोडलपुर रोड टिमरनी जिला हरदा से वाहन ट्रेक्टर कं एमपी47जेडडी9096 खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुये पाया गया को वाहन चालक लक्ष्मण केवट आत्मज लखनलाल निवासी बिच्छापुर तहसील टिमरनी से जप्त कर पुलिस थाना टिमरनी में सुरक्षार्थ खडा किया गया, जिसके प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया जावेगा। प्रकरण में म.प्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधान के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी एवं अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

What do you think?